बच्चों ने शहीदों के लिए रखा मौन
इंद्री। कलसौरा गांव के गायत्री पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मिक शांति के लिए पांच मिनट का मौन रखा। बच्चों ने नम आंखों से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल के चेयरमैन इंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे जवानों पर किया गया हमला कायरतापुर्ण था। इससे हर किसी में गुस्सा है। इस हमले का जवाब पाकिस्तान का दोगुनी ताकत के साथ देना होगा। सरकार को कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा करना चाहिए, ताकि देशवासी अमन व चैन की सांस ले सकें।