फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन से धरने पर मजदूर, आंगनवाड़ी वर्करों का मिला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन ने नौकरी से हटाए गए मजदूरों को नौकरी पर बहाल करने की मांग की है। आठ मजदूरों को इंडो इजरायल एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट घरौंडा से बिना कारण बताए नौकरी से अचानक हटा दिया गया था। ये मजदूर 40 दिन से धरने पर बैठकर नौकरी की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की घरौंडा ब्लाक प्रधान सरोज धरना स्थल पर पहुंचीं। मजदूरों को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने की बात करती थी मगर अब रोजगार छीना जा रहा है। मजदूरों को नौकरी से निकालना सरासर गलत है। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि मजदूरों की नौकरी बहाली नहीं की गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्रपति, सरोज, रेणु, मुकेश, संतोष, पूजा, राकेश, पुष्पा व सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें