फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे काम करते हैं ऑपरेटर, फिर भी सरकार मानती है पार्टटाइम : सतविंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
10 घंटे काम करते हैं ऑपरेटर, फिर भी सरकार मानती है पार्टटाइम : सतविंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पब्लिक हैल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष सतविंद्र सिंह ने कहा कि पार्टटाइम ट्यूबवेल ऑपरेटर गांव व शहरों में आठ से 10 घंटे काम करते हैं, लेकिन सरकार उन्हें फिर भी पार्टटाइम ही मानती है। इतना ही कार्य सरकार पक्के सरकारी आपरेटरों से आठ घंटे पैसे देकर करवाती है। जोकि सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि पार्टटाइम टयूबवैल आपरेटर गांव में होने के कारण जब भी लाइट आती है तभी पानी की जरूरत पूरी करते हैं। पिछली सरकार ने छह महीने में दो बार वेतन बढ़ाया था। पंचायत द्वारा लगाए गए आपरेटरों को 8100 रुपये वेतन सीधे खाते में दिया जाना था। ट्यूबवेल आपरेटर नई सरकार से लगातार अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार ट्यूबवेल आपरेटरों को राहत प्रदान करते हुए शीघ्र मांगों को लागू कर दे। शनिवार को कैथल और बराड़ा ब्लाक के आपरेटर धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर संजीव शर्मा, राजेंद्र, चमनलाल, अमृतलाल, मलकीत सिंह, पारस, हरचरण सिंह, कुलदीप, पवन कुमार, सुरेश, रविंद्र सिंह, धर्मपाल, राजिंद्र, संजीव कुमार, प्रभु दयाल, प्रदीप कुमार व कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें