शराब के ठेके के ऊपर बने चौबारे में फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। भादसो चौक के समीप शराब के ठेके के ऊपर चौबारे में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस को मृतक के समीप से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस सुसाइड नोट व परिजनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इंद्री थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि भादसो चौक के समीप एक शराब का ठेका है, जहां करनाल निवासी 50 वर्षीय प्रेम सिंह आया हुआ था। उसने ठेके के ऊपर बने चौबारे में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसका रुपयों को लेकर कोई मामला था। इस बारे में अभी परिजनों से बात की जा रही है। मृतक के समीप से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज किया जाएगा।