करनाल। प्रेम नगर मद्रासी मोहल्ला में समुदाय के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने शोभायात्रा को झंडी देकर रवाना किया और होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ओएसडी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि हम देश के किसी भी कोने में रहते हों, लेकिन हम सभी अपनी-अपनी परंपराओं का निर्वाह करते हुए समाज और देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। आपसी सद्भाव को आगे बढ़ाते हुए आपसी समन्वय और सामंजस्य के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए कार्य किया है। समाज के हर वर्ग को सरकार की नीतियों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर शीतला माता मंदिर के प्रधान शंकर, राजू, कलिपा, चंद्र और अमर ठक्कर सहित काफी संख्या में मंदिर के पदाधिकारी उपस्थित थे।