फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्री-मानसून की बौछारे दे सकती हैं दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्री-मानसून की बौछारें दे सकती हैं दस्तक
विज्ञापन

फोटो संख्या- 6 से 9
अमर उजाला ब्यूरोकरनाल। आने वाले 24 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य के कई जिलों में गुरुवार से प्री-मानसून की बौछारे दस्तक दे सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 28 घंटे में ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन हल्की बारिश और आसमान में छाए बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को करनाल में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीएसएसआरआई के मौसम वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र बुंदेला ने बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम करवट बदलेगा। आसमान में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी है। हालांकि अभी के अनुमान के अनुसार तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन अगर सबकुछ सही रहा तो जिस तरह से मौसम में बदलाव आ रहा है, उससे आने वाले कुछ दिनों के अंदर लोगों को तेज बारिश देखने को मिल सकती है। प्री-मानसून बारिश का यह सिलसिला मानसून आने तक चलेगा, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव आता रहेगा। 28 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें