पुलिस चौकी सदर बाजार इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार ने जुआ खेल रहे लोगों को किया गिरफ्तार
करनाल। शालीमार कॉलोनी में एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे से पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 1.87 लाख रुपये और ताश बरामद हुए। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सदर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू किया। आरोपियों में शक्ति नगर निवासी अरुण, रामनगर निवासी कपिल उर्फ रिंकू, नरेंद्र कुमार, सेक्टर-35 निवासी जतिन, प्रेम नगर निवासी नवीन, हांसी रोड निवासी रवि, अभिषेक, मांगे राम, प्रवीण, राजकुमार, शिव कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार, गप्पू वाला बाग क्षेत्र शिवाजी कॉलोनी निवासी मिंटू, अजय और अजीत शामिल हैं। ब्यूरो