गांव कालरो के स्कूल में आयोजित शिविर
करनाल। अमर उजाला फाउंडेशन और आयुष विभाग की ओर से वीरवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। गांव कालरो के राजकीय हाई स्कूल में आयोजित शिविर में 134 ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। नेशनल हेल्थी लाइफस्टाइल अवेयरनेस डे के उपलक्ष्य में लगे शिविर में होम्योपैथी और आयुर्वेदिक पद्धति से विशेषज्ञों ने उपचार किया और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सतपाल के नेतृत्व में एएमओ डॉ. दर्शन सिंह, एचएमओ डॉ. शीतल, चीफ फार्मासिस्ट नरेश कुमार और संगीता देवी ने टीम के साथ सेवाएं दीं। योग सहायक प्रियंका, सोनिया और अजय ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर स्कूल मुखिया ईश्वर सिंह और पंच नक्कल सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो