फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केटिंग में डीपीएस की छात्रा ने जीते चार गोल्ड व दो सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करवाल। दिल्ली पब्लिक स्कूल करनाल में हाल ही में घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के शानदार परिणाम के बाद खेलों के क्षेत्र में भी परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा मेघा विरमानी ने स्केटिंग में नेशनल खेलों में 4 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र में अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है तथा इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए स्पेन जाने वाली भारतीय खिलाड़ियों में चयनित हो गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन मदान ने मेघा व अन्य छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश शर्मा व प्रशासक दर्शन सिंह आहलूवालिया व प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश ढिल्लो एवं विंग इंचार्ज बलजीत चावला, तृप्ति सब्रवाल सोनिका राय और डॉ. कुसुम अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें