फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सिविल सेवा अलाईड परीक्षा आज, परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेटों की रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव एवं करनाल जिले के हरियाणा सिविल सेवा अलाइड की प्रारंभिक के नोडल अधिकारी ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरवाइजरों की बैठक ली और उन्हें आयोग की ओर से जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों की दृढ़ता से पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी नजर रहेगी। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में प्रात: कालीन परीक्षा के लिए 9.50 मिनट के बाद तथा सायंकालीन सत्र में 2.50 मिनट के बाद प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को केवल एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ व पेन ही ले जाने की अनुमति है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 31 मार्च को हरियाणा सिविल सेवा अलाईड की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 15 हजार 912 परीक्षार्थी, परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा जिला के उच्च अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें