फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मजदूरों के बाद जुंडला में एक ओर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अनाज मंडियों में प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं रूक पा रहा है। करनाल मंडी के बाद अब जुंडला की अनाज मंडी में एक 12 वर्षीय प्रवासी मजदूर के बच्चे की मौत हो गई। अनाज मंडी में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि बिहार के सहरसा जिला निवासी मोहम्मद जुबेर को दो दिन से वायरल था। रविवार सुबह उल्टियां आनी शुरू हो गई। हालात गंभीर होती देख उसे पास के ही अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मोहम्मद जुबेर के पिता मोहम्मद जगीर भी तीन दिन से करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। प्रवासी मजदूरों ने कहा कि करनाल अनाज मंडी में हुई मौत के कारण यहां पर भी दहशत का माहौल है। अब यहां पर भी मौत हो गई है, ऐसे में वह भय के साये में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें