फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 किलोमीटर की स्पीड से चली शीतलहर, आज पड़ेगा पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
45 किलोमीटर की स्पीड से चली शीत लहर, आज पड़ेगा पाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद रविवार को करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीत लहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि दिन में तेज धूप खिली, बावजूद इसके ठंडी हवा धूप पर भारी रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान और नीचे जाने से पाला जमने की संभावना है। रविवार सुबह करनाल में हल्की धुंध रही, हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दिन में शीतलहर की स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि औसतन स्पीड सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। करनाल का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु दबाव सुबह 7.6 और दोपहर बाद 8.0 एमएम रहा। नमी सुबह 100 और दोपहर बाद 78 फीसदी रही। शाम को फिर से ठंडी हवा ने लोगों की कंपकंपी छुटवा दी। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा, जिससे आगामी 24 घंटे में पाला जमने के आसार हैं। मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें