फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनवरी को सरकार के खिलाफ जेल भरेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
30 को जेल भरो आंदोलन करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव राकेश गौतम ने किया। बैठक में एटक, इंटक, सीटू, किसान मजदूर संघ, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच, एचएमएस व एआई यूटी/यूसी संगठनों से कर्मचारी नेता मौजूद रहे। बैठक में ऐलान किया गया कि सरकार की कर्मचारी, मजदूर और जनविरोधी नीतियों के विरोध में 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। राणा ने कहा कि महंगाई पर रोक लगाने, राशन प्रणाली को सर्वव्यापी बनाने, बेरोजगारी खत्म करने, श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को निरस्त करने, कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा तब तक उन्हें न्यूनतम वेतन देने, निजीकरण को बंद करने, समान काम समान वेतन व किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य देने को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। ओमप्रकाश सिंहमार ने बताया कि 10 जनवरी को राजीव गांधी विद्युत सदन में कन्वेंशन बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा होगी। इस अवसर पर सीटू प्रधान जगपाल राणा, एटक प्रधान जगमाल सिंह, किसान यूनियन प्रधान बीर सिंह लाठर, सुशील गुर्जर, विश्वनाथ शर्मा, जोगीराम शर्मा, जगमाल, जगमाल सिंह, विजय कांबोज, लाल सिंह, बलबीर सिंह, बलजीत शर्मा, कृष्ण शर्मा, राकेश गौतम, राजकुमार चौधरी, अव्वल सिंह, रामनाथ वालिया और खुशी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें