फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर माह में आरटीए ने किए 63

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर माह में आरटीए ने किए 638 वाहनों पर 1 करोड़ 80 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

-पूरे हरियाणा में जिला करनाल में हुए रिकॉर्ड तोड़ चालान, लगातार हो रही चेकिंग
फोटो संख्या-21अमर उजाला ब्यूरो करनाल। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के अधिकारियों द्वारा लगातर ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चैंकिग अभियान चलाकर लगातार चालान काटे जा रहे हैं। अभियान के तहत अक्तूबर माह में 1 करोड़ 28 लाख रूपये के चालान कर रिकॉर्ड बनाया था। वहीं नवंबर में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आरटीए विभाग ने 638 वाहनों के चालान कर 1 करोड़ 80 लाख रूपये जुर्माना वसूला है। जोकि पूरे प्रदेश में एक माह का सबसे ज्यादा जुर्माना है। बता दें कि आरटीए आधिकारियों द्वारा टूरिस्ट बसों को भी चैक किया जा रहा है। आरटीए सहायक सचिव राजकुमार राणा और अधिकारी जोगिंद्र ढूल ने बताया कि पूरे हरियाणा मेें जिला करनाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ चालान किए गए हैं। एडीसी कम आरटीए सचिव निशांत कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा नियमों के मद्देनजर सभी वाहन मालिकों से अनुरोध किया कि वह अपने वाहनों को ओवरलोडिड न करें। जोकि यातायात के नियमों की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिड वाहनों को यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए अपने वाहन को लिमिट में ही लोड़ कर नियमों का पालन करें। आरटीए सचिव निशांत यादव ने कहा कि अगर वाहन मालिक या चालक अपनी हरकतो से बाज नहीं आते है तो भविष्य में भी इस तरह के चैंकिग अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला करनाल को ओवरलोडिग़ वाहनों से मुक्त करने के लिए आरटीए कार्यालय के अधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें