फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे सरकार : चौधरी वेदपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे और किसान फसल बीमा योजना की खामियों को दूर करके लागू करे। यह विचार नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल ने गांव कुटेल में लोगों को संबोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से किए गए वायदे पूरे करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान फसल बीमा योजना की इकाई पूरे गांव की बजाए, प्रति एकड़ तय करनी चाहिए और प्रीमियम की राशि सरकार को देनी चाहिए। मौजूदा फसल बीमा योजना से किसानों की बजाए कारपोरेट जगत को लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर पर विजय पाल एडवोकेट, राधेश्याम गुप्ता, बलराज पाल एडवोकेट, अभिनंदन पाल, सुरेश शर्मा, सुशील गुप्ता, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, प्रो. एसबी दीक्षित, प्रो. वाईपी शर्मा, प्रो. बालकिशन शर्मा, सुरेश शर्मा आदि भी मौजूद थे। बाद में चौधरी वेद पाल ने पंडित राम स्वरूप के के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें