फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर फंदा लगाने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर फंदा लगाने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। कस्बे के ढोल चौक के पास नगरपालिका की जमीन पर बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा किये गए अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को विवाद गहरा गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने प्रशासन के सामने ही पेड़ पर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद बाल्मीकि समाज के लोगों ने व्यक्ति को तत्काल पेड़ से उतार लिया और इलाज के लिए करनाल अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार फांसी लगाने वाला व्यक्ति विवादित भूमि से सटे पूर्व नपा चेयरमैन के आवास को अवैध कब्जा बताते हुए जांच की मांग करने वाले वार्ड एक निवासी जगतराम था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जगतराम व पूर्व चेयरमैन के बीच जमीन को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। जिसके बाद जगतराम पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाने की कोशिश की। जिससे नाराज समाज के लोगों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व प्रशासन की टीम पर पथराव भी किया। जिसमें एक नगरपालिका कर्मचारी को चोट भी आई है। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले जगतराम समेत 25 नामजद लोगों व 15 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल पर शनिवार को नपा की पूर्व चेयरमैन व शिकायतकर्ता के बीच नोकझोंक हो गई। इसी बीच पुलिस, प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ही जगतराम पेड़ पर चढ़ गया और अपने साफ से फंदा लगाकर पेड़ से झूल गया। जिसको तत्काल सीढ़ी व एक हैवी वाहन की मदद से किसी तरह से उसे नीचे उतारा गया। जगतराम को इलाज के लिए करनाल रेफर किया गया है। मौके पर मौजूद राजू, विक्की, सुमन, नीरज, प्रवीण, देव, रणधीर, कमल, विजय, ममता, अंग्रजों, सोना, गुड्डी व अन्य ने बताया कि वे उक्त जगह पर सामुदायिक भवन का निर्माण करना चाहते हैं, प्रशासन को इसके लिए उपयुक्त कदम उठाकर इसे समाज को आवंटित करने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। नपा सचिव रविन्द्र कुहाड़ ने बताया कि उक्त भूखण्ड नगर पालिका की संपत्ति है। इसके आसपास सहित पूरे नगर में पालिका की जमीन का सर्वे करवाया जा रहा है। जहां भी अतिक्रमण पाया गया बिना किसी लाग लपेट उसे खाली करवाया जाएगा। उन्होंने समुदाय के लोगों से संयम बरतने की अपील की है। इस मामले में थाना प्रभारी संजीव गौर ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले जगतराम समेत 25 नामजद लोगों व 15 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें