करनाल। लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन का ओर से सेक्टर-13 पार्क में छबील लगाई गई। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों को मीठे जल के साथ-साथ उन्हें कोल्ड ड्रिंक और चिप्स भी बांटे गए। इस अवसर पर करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने कहा कि गर्मी में लोगों को जल पिलाना पुण्य का कार्य हैं। इस अवसर पर आकाश चौहान, हरजीत सिंह, विजेंद्र राणा सैनी, अमरजीत, जगपाल बालन, रकम सिंह डाबर, राकेश मैदान, राजेश पाल, पहल सिंह, निर्मल, प्रकाश, सुभाषचंद, मोहित जांगड़ा, महावीर पाल व भोपाल समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, प्रताप स्कूल के पास नानकी बुटिक व विक्रस डांस एकेडमी की ओर से छबील लगाकर लोगों की जल सेवा की गई।