फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो गुटों के बीच पथराव में 13 लोग घायल

Wed, 05 Apr 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। गांव मुबारकाबाद में सोमवार की रात को दो गुट एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी और डंडे चले और यहां तक एक दूसरे पर पथराव तक कर दिया। इस विवाद में दो पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस से चुनावी रंजिश का आरोप लगाने वाले पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार रात करीब 9:30 बजे की है। जहां सुरेश कुमार और चंद्र सिंह पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच पंचायत चुनाव के बाद से विवाद चलता आ रहा है। सुरेश कुमार के पक्ष ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के बाद से दूसरे पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। जिसके चलते उन्होंने उनपर लाठी-डंडों के साथ हमला किया गया। यहां तक कि ईंटों फेंककर मारी गईं। पुलिस के मुताबिक पंचायत चुनाव में अलग-अलग पक्ष को समर्थन देने को लेकर विवाद था।
उधर, दूसरे पक्ष से चंद्र सिंह ने सुरेश कुमार पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काफी समय से सुरेश कुमार के घर में चिनाई लगी है। जिसने गली में ही ईंट, रेत, बजरी एवं अन्य सामान रखा है। इसकी वजह से गली की नालियां ब्लॉक हो गई हैं। नालियां का गंदा पानी उनके घर के बाहर जमा हो जाता है। जब सुरेश कुमार से नाली की सफाई कराने के लिए कहा गया तो उन पर हमला बोल दिया गया। उनके पक्ष के सात -आठ लोग घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें