फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोरोना के 13 केस और आए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में कोरोना पैर पसार रहा है। बृहस्पतिवार को 13 केस और पॉजिटिव आए जबकि बुधवार को 10 केस पॉजिटिव आए थे। इसके साथ ही खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन लोग एहतियात बरतने के प्रति अभी गंभीर नहीं हो रहे हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 354 लोगों ने टेस्ट कराया था। जिनमें से 13 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली हैं और छह मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि लोगों को सर्दी, बुखार, खांसी से पीड़ित होने पर अपना कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए। रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो स्वयं को होम आइसोलेट कर अन्य लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाना चाहिए। इसके अलावा कोविड-19 प्रोटोकॉल की प्रयोग इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें