फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरी भाभी के साथ महिलाओं ने ली सेल्फी, करनाल के सेक्टर-13 में मेकअप कराने आई थी अंगूरी भाभी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंगूरी भाभी के साथ महिलाओं ने ली सेल्फी, करनाल के सेक्टर-13 में मेकअप कराने आई थीं शुभांगी अत्रे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
भाभी जी घर पर हैं... सीरियल की मुख्य कलाकार अंगूरी भाभी शनिवार को सेक्टर-13 के मेकअप मास्टर सन्नी के सैलून पर पहुंची। वहां उनके प्रशंसकों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान सेल्फी लेने का दौर शुरू हो गया। महिलाओं और युवतियों ने अंगुरी भाभी के साथ सेल्फी ली। अंगुरी भाभी (शुभांगी अत्रे ) के डायलॉग सही पकड़े हैं.. पर प्रशंसक लोटपोट हो गए। शुभांगी अत्रे (अंगुरी भाभी) ने बताया कि वह इंदौर की रहनी वाली हैं। इससे पहले भी वे कसौटी जिंदगी की, कस्तुरी, दो हंसों का जोड़ा, चिड़ियाघर में काम कर चुकी हैं। इससे पहले भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे निभाती थी। हंसते हुए उन्होंने कहा कि शिल्पा शिंदे के बाद यह किरदार उन्होंने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि अंगूरी भाभी का किरदार बहुत सुंदर है। शुरूआत में उनके सामने कुछ समस्याएं आई थी। उन्होंने कहा कि जो भी काम है उसे ईमानदारी व लग्न से करें तो कोई परेशानी नहीं आती। उन्होंने बताया कि उनका करनाल के एक होटल में एक कार्यक्रम है, उन्हें जब मेकअप मास्टर सन्नी के बारे में पता लगा तो वे उनके सैलून पर मेकअप के लिए आई। उन्होंने बताया कि भाभी जी घर पर हैं इस सीरियल की कहानी कानपुर के दो पड़ोसी परिवारों की है। दोनों ही परिवार के पति को दूसरे की पत्नी से प्यार हो जाता है और वह उनसे मिलने के लिए बहाने तलाश करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें