एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी का जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की गिरफ्तारी पर युवाओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। शनिवार को करनाल में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव साहिल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साहिल ने कहा कि गत दिवस आयोजित एक युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम से बाहर निकलने पर एनएसयूआई के छात्रों और मुख्यमंत्री के बीच बहस हुई। इसके बाद दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बुद्धिराजा के अलावा हार्दिक नैन व दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। साहिल शर्मा ने कहा कि सरकार लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। युवाओं की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर करनाल विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, हिम्मत, दिलावर, लक्ष्य वर्मा, अनिल, सौरभ गौतम, साहिल, जतिन, शैंकी तितोरिया, नवदीप गौतम, देव गिरधर, महीपाल डबरी सहित कई युवा मौजूद रहे।