फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर कार ने ट्रक में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
जीटी रोड पर एक कार बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। मामले के अनुसार झज्जर निवासी रविकांत, दीपक अन्य दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा थे। अटल पार्क के सामने चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर महिला-पुरुष सवार थे। इसके बाद उन्होंने साइड में चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार ट्रक के पीछे के हिस्से में फंस गई। इस दौरान कुछ समय तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार सवारों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सतपाल ने बताया कि युवकों को हल्की चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें