फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के गहने और डेढ़ लाख नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने और डेढ़ लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कर्ण विहार में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, अगले दिन उसी गली में एक दुकान का ताला भी टूटा हुआ मिला, लेकिन गनीमत रही की चोर कोई भी सामान नहीं चुरा पाए। पुलिस को दी शिकायत में कर्ण विहार निवासी देवेंद्र चौहान ने बताया कि गुरुवार को उनके पिता का देहांत हो गया था। वह परिवार के साथ शामली गए थे। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी की शादी थी। इसलिए उन्होंने बेटी की शादी के लिए गहने खरीदकर घर में रखे थे। जब वह शुक्रवार को परिवार सहित घर वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। जब घर के सामान की जांच की तो घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत के सोने के गहने गायब थे। वहीं घर में बेटी की शादी के लिए रखा करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का कैश भी नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें