फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने अपने गांव में सुनी समस्याएं, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने अपने गांव में सुनी समस्याएं, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

घरौंडा। हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने रविवार को अपने पैतृक गांव कुटेल में लगभग 15 घंटे गुजारे। कार्यक्रम में हलका विधायक कल्याण ने गांव में लगभग एक दर्जन स्थानों पर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके सामाधान का आश्वासन दिया। हलका विधायक कल्याण ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी और इसी के साथ गांव कुटेल में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा की। हलका विधायक ने गांव के सैनी महोल्ला, अम्बेडकर कालोनी, कुटेल गामड़ी, पांचाल महोल्ला इसके अलावा लगभग एक दर्जन स्थानों पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्यागी,कर्ण सिंह, सरंपच संदीप सिंह, पवन कल्याण, पूर्व सरंपच बलबीर सिंह, हेम सिंह राणा, संजय त्यागी, बलवान सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें