कुंजपुरा सैनिक स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखे गए संदिग्ध लोगों की बुधवार के बाद गुरुवार को संख्या ढाई गुना बढ़ गई। मात्र एक दिन के भीतर 12 नए संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में आने से जिला प्रशासन ने इस वार्ड की मेन पावर बढ़ दी है। बता दें कि बुधवार को कुंजपरा सैनिक स्कूल के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए संदिग्ध लोगों की संख्या 9 थी जो गुरुवार को बढ़ कर 21 हो गई। संदिग्धों की बढ़ती संख्या जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अलावा आम नागरिक के लिए चिंता का विषय बन रही है। इस वार्ड में रखे गए कोरोना के संदिग्ध लोगों की निरंतर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मौके पर आए डीएसपी जगदीप दून ने कहा कि जरूरत के मुताबिक कुंजपरा सैनिक स्कूल के आइसोलेशन वार्ड की मेन पावर बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की कमी अथवा कोई चूक न रह जाए।