12 छात्राओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय की 12 छात्राओं को दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में पुरस्कार हासिल करने पर सम्मानित किया गया। शिविर में छात्राओं ने प्रश्नोतरी में प्रथम, भाषण में द्वितीय और समूह गायन में तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बधाई दी। प्रतियोगिताओं में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा संगीता और एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा ने प्रश्नोत्तरी में पहला तो स्नेहा ने भाषण में दूसरा और हिमांशु, वंशिका, नसीमा, मुस्कान और शोभा ने समूह गायन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद