तरावड़ी। शहर में स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर पालिका ने कार्रवाई की। करनाली गेट पर विशेष अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, खुले में कूड़ा फैलाने और कचरे में आग लगाने वाले 12 व्यक्तियों के चालान काटे गए। नगर पालिका सचिव अजीत कुमार के निर्देश पर टीम ने दुकानों की जांच की। अभियान में नगर पालिका मोटिवेटर और क्लर्क जॉन लाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संवाद