फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी 12.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभाग में क्लर्क लगवाने के नाम पर चार लोगों से 12.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के सेक्टर 23 निवासी अमित ने बताया कि न्यू राजेंद्र कॉलोनी रोहतक का रहने वाला आरोपी अमित कुमार को वह काफी समय से जानता है। वह सरकारी नौकरी करता है। उसने बताया कि हरियाणा सरकार ने 4600 पोस्ट क्लर्क की निकाली हैं। मेरी अधिकारियों से अच्छी पहचान है। कोई रिश्तेदार या जानकार लगवाना है तो बता देना। वह अपने रिश्तेदार को नौकरी लगाने के लिए तैयार हो गया तो आरोपी ने कहा कि एक व्यक्ति के 5.50 लाख रुपये लगेंगे। हर व्यक्ति को 3 लाख पहले देने होंगे। आरोपी ने चार लोगों को नौकरी लगवाने के लिए 7.50 लाख रुपये पहले ले लिए। इसके बाद 20 सितंबर 2019 को आरोपी को झिलमिल ढाबे पर 5 लाख रुपये दिए। यानी कुल 12.50 लाख रुपये दिए। लेकिन अभी तक किसी की नौकरी नहीं लगाई। जब रुपये वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें