फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल प्रज्वलित कर शहीदों को किया योग शिक्षकों ने नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। योग कक्षा सेक्टर-14 कृष्णा मंदिर में योग शिक्षकों और साधकों ने कैंडल प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया। वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को निंदनीय घटना बताते हुए शहीद जवानों के लिए दो मिनट मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि। शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की शहादत पर पूरा देश आंसू बहा रहा है। भारत सरकार आतंकवादियों को जड़ से मिटाने के लिए अभियान चलाए। जवानों की शहादत का बदला लेना ही होगा। उन्होंने बताया कि मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के तहत करनाल के एक-एक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर योग शिक्षक जितेंद्र गुप्ता, राजिंदर, राजीव शर्मा, वीपी खन्ना, पवन गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें