फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फरवरी को भजन गायक विनोद अग्रवाल करेंगे गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भजन सम्राट विनोद अग्रवाल तीन फरवरी को करनाल में भगवान श्रीकृष्ण की महिमाओं का गुणगान करेंगे। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर व श्री श्याम परिवार की ओर से श्री कर्णेश्वर मंदिर में भजन संध्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 6.30 बजे शुरू होगा और ईश्वर की इच्छा तक चलेगा। मंदिर समिति और श्री श्याम परिवार के सेवक दो महीनों से इस भव्य भजन संध्या की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संकीर्तन स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सेवक मौजूद रहे। बताया गया कि समारोह में श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र होगा। श्याम बाबा को 56 भोग लगाए जाएंगे। समापन पर भंडारा लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें