फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में तीन करोड़ में खरीदा तरावड़ी के नवदीप सैनी को

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में तरावड़ी के नवदीप सैनी को आरसीबी ने तीन करोड़ में खरीदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
तरावड़ी के क्रिकेटर नवदीप सैनी को आईपीएल 2018 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। बताया जा रहा है कि उनकी कीमत दिल्ली के जाने माने खिलाड़ी गौतम गंभीर से भी ज्यादा है। गौतम गंभीर को 2.8 करोड़ में दिल्ली की टीम ने खरीदा है। नवदीप सैनी के कोच रहे करनाल के क्रिकेटर सुमित नरवाल ने नवदीप सैनी को सिलेक्शन के लिए बधाई दी और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। नवदीप सैनी सुमित नरवाल को बड़े भाई की तरह मानते है। बॉलिंग के बारीकियों के बारे में सुमित नरवाल ने हमेशा नवदीप सैनी को गाइड किया है। नवदीप सैनी इससे पहले रणजी ट्राफी और टीम ए में भी खेल चुके हैं। हाल ही में नवदीप का सिलेक्शन साउथ अफ्रीका गई टीम में भी हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें