फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता कायम करने वालों को नपा सचिव ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता का महत्व बताने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को शहर के मेन बाजार में दुकानदारों को स्वच्छता का महत्व बताने के लिए नपा द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाया गया। चेयरमैन सलिंद्र चौहान व नपा सचिव रविप्रकाश के नेतृत्व में चले अभियान के माध्यम से मेन बाजार में दुकानदारों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इसी कड़ी में शहर में स्वच्छता कायम करने वाले सांभली रोड स्थित चौधरी बारू राम गुनियाणा, मेमोरियल संदीप कुमार अस्पताल के संचालक संदीप कुमार, राजकीय प्राइमरी स्कूल की मुख्य अध्यापिका शकुंतला देवी और राजेश ढाबा संचालक राजेश कुमार को पुरस्कृत किया गया। चौहान ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इसके लिए हमें अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि साफ सफाई न होने से कई प्रकार की बीमारियां फैलती है। इनके बचाव के लिए लोगों को स्वच्छता का महत्व समझते हुए इसे बरकरार रखना होगा। नपा सचिव रवि प्रकाश ने बताया कि स्वच्छता के लिए मनुष्य में सकारात्मक सोच का होना बेहद आवश्यक है। सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वच्छ रखने की आदत डालनी होगी। फिर अपने घर व आसपास में स्वच्छता कायम रखनी होगी। अभियान में गोशाला संचालक गोपाल गोस्वामी, सुशील सिंगला, रामचंद्र, नगर पार्षद शिवकुमार वर्मा, अमरजीत लाडी, पंजाब सिंह, जगदेव सिंह, जेई दीपक कुमार, राकेश गोयल, संदीप राठी, एमई सतीश मित्तल, इंद्र सिंह आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें