घरौंडा। साई मंदिर रोड पर निर्माणाधीन दुकान में कार्य करते समय हाई वोल्टेज करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की दोपहर गांव गढ़ीखजूर निवासी राजमिस्त्री सतीश (40 वर्ष) पुत्र दिलीप सिंह सांई मंदिर रोड पर एक दुकान में कार्य कर रहा था। जब राजमिस्त्री छत पर रखी चाली को बाहर की तरफ नीचे डाल रहा था तो चाली छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तारों से टकरा गई और चाली गिली होने के कारण राजमिस्त्री को बिजली का एक जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि सांई मंदिर रोड पर काम के दौरान बिजली का करंट लगने से राजमिस्त्री सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है।