घरौंडा। गांव घोघड़ीपुर से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने मामले की सूचना मधुबन पुलिस का दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव घोघड़ीपुर निवासी रोशनलाल ने मधुबन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी भांजी पानीपत निवासी रेनू उनके परिवार के साथ गांव में ही रहती है, लेकिन गत शुक्रवार/शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। जिसकी हर जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कही भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि गांव घोघड़ीपुर में एक युवती के लापता होने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है।