करनाल। आज आधे शहर में अलग-अलग समय पर कई घंटों तक बिजली बाधित रहेगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के टीएस डिविजन एसई यशपाल निरंजन ने बताया कि 132केवी पावर हाउस कुंजपुरा रोड पर 33केवी के सी एंड आर पेनल लगाने के कारण 33केवी ओल्ड पावर हाउस जिसमें रमेश नगर, संत नगर, राजीव कॉलोनी, सदर बाजार, रेलवे रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, कुंजपुरा रोड आदि एरिए में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसकी प्रकार 33केवी सेक्टर-6 में फुसगढ़ रोड, राजीव पुरम, सेक्टर-6 आदि एरिए में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। ऐसे ही 33 केवी सेक्टर-12 में सेक्टर-13, 12, लघु सचिवालय, कुटिया फीडर, कुंजपुरा रोड, मुगल कैनाल आदि क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।