फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण समिति ने पर्यावरण शुद्धि के लिए मुगला मौहल्ला में किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पर्यावरण संरक्षण समिति पंजीकृत करनाल द्वारा मुगला मोहल्ला में ईश्वर छाबड़ा के निवास स्थान पर हवन का आयोजन किया गया। समिति महिला प्रधान कुमारी शशी आर्या द्वारा वैदिक विधि से हवन संपन्न करवाया गया। उन्होंने हवन करवाते हुए हवन के फायदे बताए और बताया कि हवन सामग्री एवं आम की लकड़ी के आग में जलने से वायुमंडल में बैक्टीरिया एवं गंदे कीटाणु मर जाते हैं और वायुमंडल शुद्ध तथा रोग रहित हो जाता है। समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि अग्रि एक विस्फोटक का काम करती है। इसी प्रकार शुद्ध हवन सामग्री एवं घी की थोड़ी सी मात्रा, हवन की आग में जल कर विस्फोटक विधि से वातावरण में फैल जाती है और आसपास का वायुमंडल शुद्ध हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य रुप से समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा, डॉ. डीएन गांधी, आरआर अत्री, ईश्वर छाबड़ा, कु. शशी आर्या, डॉ. पुष्पा सिन्हा, मधु शर्मा, भावना, उमा गोयल, रक्षा देवी, मानसी, रुचि, रितू तेजस्वी एवं अन्य मोहल्लावासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें