करनाल। सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज करना महंगा पड़ गया। पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि उसने ऑनलाइन 200 रुपये का मोबाइल में रिचार्ज किया था लेकिन मोबाइल में पैसे नहीं आए। उसने गुगल एप से कस्टमर केयर का नंबर निकाला और उसे सारी बात बताई। कस्टमर केयर ने उसे एक लिंक भेजा, जैसे ही ललित ने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 9674 रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए। जब उसने नंबर पर बात की तो आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।