फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की मतदाता सूचियां तैयार, 17 सितंबर तक दे सकते हैं दावे व आपतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम करनाल के निकट भविष्य में चुनावो की संभावना के दृष्टिगत मतदाता सूची तैयार कर दी गई हैं, जो आम जनता के अवलोकन के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर उपलब्ध करवाई गई हैं। निगम आयुक्त राजीव मेहता ने इस सम्बंध में बताया कि वार्ड नंबर 1, 2, व 3 की मतदाता सूचियां आईटीआई. करनाल, वार्ड नंबर 4, 5 व 7 की मतदाता सूची मेरठ रोड स्थित जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय, वार्ड नंबर 6, 8 व 15 की सूचियां आरएस पब्लिक स्कूल मीरा घाटी चौक, वार्ड नंबर 9, 10 व 11 की मतदाता सूची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में, वार्ड नंबर 12, 13 व14 की सूची नगर निगम कार्यालय, वार्ड नंबर 16, 17, व 18 की सूची हांसी रोड स्थित एसपीएस स्कूल व वार्ड नंबर 19 व 20 की मतदाता सूची प्रेम नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त जगह पर कोई भी मतदाता जाकर सूचियों को देख सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूचियों से संबंधित कोई शिकायत है, तो उसकी दावा या आपत्ति दिनांक 12 सितम्बर से 17 सितंबर 2018 तक सभी सबूतो सहित उपरोक्त स्थानों पर पूनरीक्षण अधिकारी के पास दर्ज करवा सकते हैं। निश्चित तिथि के उपरांत प्राप्त दावे या आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें