फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत स्कूलों में दाखिले को लेकर सीजीसी ने की बीईओ से बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
134 ए के तहत स्कूलों में दाखिले को लेकर सीजीसी ने की बीईओ से बैठक
विज्ञापन

करनाल। सिटीजन ग्रीवेंसिज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति तथा अभिभावक एकता संघ की संयुक्त बैठक खंड शिक्षा अधिकारी सपना जैन के के कार्यालय में हुई। बैठक में गरीब बच्चों के शिक्षा के अधिकार 134ए के अंर्तगत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला बारे हुई। इसमें बीईओ सपना जैन ने बताया कि 134 ए में दाखिले हेतु आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड धारक या 2 लाख से कम वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, फार्म भरते समय सलंग्न करना होगा। उन्होंने बताया कि फार्म भरने की तिथि 20 मार्च से 10 अप्रैल तक रहेगी। उन्होंने बताया कि अधूरा फार्म रद्द कर दिया जाएगा। इसी के साथ आवेदन की अंतिम तिथि के बाद के प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मीटिंग में सीजीसी के चेयरमैन सतेंद्र मोहन कुमार, वाईस चेयरमैन डीएन अरोड़ा, अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल, सचिव संजय बत्तरा, सीडी पसरीचा और अभिभावक एकता संघ के नवीन अग्रवाल ने भाग लिया। सीजीसी के चेयरमैन सतेंद्र मोहन कुमार ने बताया की सीजीसी गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हेल्प डेस्क ईओ आफिस में लगाएगी। इसमें बच्चों को फार्म मुफ्त दिए जाएंगे और फार्म भरने में मदद की जाएगी। ताकि फार्म अधूरा न रहे, क्योंकि प्रशासन अधूरा फार्म रद्द कर देगा। सीजीसी और अभिभावक एकता संघ की टीम 20 मार्च से 10 अप्रैल तक 10 बजे से लेकर 1 बजे तक हैल्प डेस्क लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें