निखिल को मिला इंडियन नेशनल एक्सिलेंसी अवॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
गांव सुल्तानपुर के 11वीं के छात्र निखिल चौहान को इंडियन नेशनल एक्सिलेंसी अवॉर्ड से नवाजा गया है। कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति और आई लीड चेंज फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। निखिल और उसके माता-पिता ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। प्रधानाचार्य संजय जोगाई ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि मिलेनियम के सितारे हर रोज नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने निखिल और उसके अभिभावकों को तथा अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इर इंसान में प्रतिभा छिपी होती है। बस उसे तराशने की जरूरत है। प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति समाज के लोगों को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।