फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए टीम ने जांची 150 स्कूल बसें, मिली खामियां, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए टीम ने जांची 150 स्कूल बसें, मिली खामियां, 17 को नोटिस जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव निशांत कुमार यादव की अगुवाई में शुक्रवार को सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में सड़क सुरक्षा एवं स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत करीब 150 स्कूल बसों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जिन स्कूल बसों में खामियां पाई गयी है, उनको नोटिस जारी किया गया और 15 दिन के अंदर-अंदर इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये हैं। इस मौके पर उन्होंने बेस्ट तीन स्कूल बसों के चालकों को भी सम्मानित किया, जो सभी नियमों की पालना कर रहे थे। इनमें डीपीएस की बस प्रथम, एसडी माडल स्कूल की बस द्वितीय और एसएस इंटरनेशनल स्कूल नेवल की बस तीसरे स्थान पर रही। निशांत कुमार यादव के नेतृत्व में स्कूल बसों की चेकिंग का कार्य सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के दूसरे दिन किया गया। यह अभियान 11 जनवरी से शुरू हुआ था और आगामी 17 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन को खतरनाक तरीके से चलाना, हेल्मेट का प्रयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, धूम्रपान करना, बिना पंजीकरण के वाहन चलाना मोटरयान अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाये। उन्होंने कहा कि स्कूल बस व बच्चों की सुरक्षा सभी अभिभावकों, शिक्षकों व बस स्टाफ की सांझी जिम्मेदारी है, हमें अपने बच्चों को सुरक्षित ढंग से स्कूल बस के उपयोग के बारे में सिखाना चाहिए। इस मौके पर कुशलपाल सिंह, एसएचओ ट्रैफिक गौरव पूनिया, आपदा प्रबंधन के रिसर्च ऑफिसर सौरिश सिंगला, आरएसओ नरेश सहगल, रमन मिड्डा, आरटीए कार्यालय से जोगिंद्र ढुल सहित भारी संख्या में स्कूल बस स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें