फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलर में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलर में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
निसिंग के एक सैलर में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार गांव औंगद निवासी 25 वर्षीय संजू निसिंग के एक सैलर में काम करता था। अचानक उसे करंट लग गया, इससे उसकी हालत खराब हो गई। संजू को उपचार के लिए निसिंग के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें