फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के मामले में राइस मिलर्स के 4 गारंटर समेत डीएफएससी का अकाउंटेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के मामले में राइस मिलर्स के 4 गारंटर समेत डीएफएससी का अकाउंटेंट गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करोड़ों रुपए लेकर फरार चल रहा रामदेव राइस मिलर्स के चार गारंटर (सिक्योरिटी बांड देने वाले) समेत डीएफएससी के अकाउंटेंट को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से चारों गारंटर को जेल भेज दिया गया, जबकि अकाउंटेंट को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले के अनुसार रामदेव राइस मिलर्स पर करोड़ों रुपए की देनदारी है। डीएफएससी विभाग ने भी इनसे 70 गाड़ियों चावल की लेनी है। वर्ष 2014-15 से चावल नहीं मिलने से सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। इसके खिलाफ कागजी प्रक्रिया चल रही है। इस राइस मिलर के मार्किट में काफी देनदारी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर रखा है। सिटी थाना पुलिस ने रविवार को मिलर्स के चारों जमानती पवन कुमार, अजय सिंहल, राजकुमार व सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 50 हजार रुपए लेकर फाइल से महत्वपूर्ण कागजात निकालकर मिलर्स को देने के आरोपी डीएफएससी के अकाउंटेंट मुकेश गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि रामदेव राइस मिस को फायदा पहुंचाने के लिए अकाउंट्ेस मुकेश गुप्ता पर 50 हजार रुपए लेकर कुछ डॉक्यूमेंट्स निकाल लिए हैं। मामले में चल रही जांच में मुकेश गुप्ता के गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, चारों गारंटरों को जेल भेज दिया गया है। -----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें