फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से 22 तोले सोना, 60 तोले चांदी और 35 हजार कैश सहित सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों से 22 तोले सोना, 60 तोले चांदी और 35 हजार कैश सहित सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर में अलग-अलग जगह दो मकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सोना और चांदी और 35 हजार रुपये कैश सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरों ने दो मकानों से करीब 22 तोले सोने के आभूषण, 60 तोले चांदी पर हाथ साफ किया है। चोरों ने दोनों घटनाओं को उस समय अंजाम दिया। जब दोनों मकानों के मालिक घर से बाहर गए हुए थे। पहले मामले में शांति नगर गली नंबर-1 निवासी मोहन लोधी ने बताया कि उसकी ससुराल दिल्ली में है और उसे दिल्ली कोई अपना काम था। इसलिए वह रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शुक्रवार को अपनी पत्नी को साथ लेकर दिल्ली चला गया। इस दौरान उसने अपने घर की चाबी अपने छोटे भाई हन्नी को दे दी। ताकि वह रात को उनके घर पर सो सके। लेकिन लेकिन हन्नी रात को उनके घर नहीं सोया, जब हन्नी रविवार की रात को घर में सोने के लिए आया तो उसने देखा की घर का ताला टूटा हुआ था और घर में अलमारी व बैड का सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर दी। जब उसने दिल्ली से आकर अपने घर में रखा सामान चैक किया तो करीब 10 तोले सोने के गहने, 60 तोले चांदी के गहने, 35 हजार रुपए कैश सहित अलमारी के लॉकर से गायब थे। वहीं घर का अन्य सामान भी चोर लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। दूसरे मामले में विकास नगर निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है, उसकी पत्नी भी रविवार की रात को उसके साथ अस्पताल में थी। सुबह करीब 4 बजे उनके एक पड़ोसी ने उनके गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने उसे इसकी सूचना दी। उसकी पत्नी ने घर जाकर सामान चैक किया तो उसके घर से से 12 तोले सोने के गहने, एक एलइडी व कपड़े चोरी हुए थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। दोनों मामलों में एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें