तरावड़ी। तरावड़ी के रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने से बाइक सी संदीप सिंह सुबह के समय बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आया था। उसने अपनी हीरो-होंडा बाइक बैंक के सामने खड़ी की थी। लेकिन जब वह बैंक से पैसे निकलवाने के बाद बाहर आया तो वहां पर बाइक नहीं थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस द्वारा बैंक के पास लगे फुटेज कैमरे भी चैक किए गए। इसमें एक युवक द्वारा साइकिल को सा इड में करने के बाद मोटरसाइकिल को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।