फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना हेलमेट के बाइक नहीं होगी स्टार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बिना हेलमेट के बाइक नहीं होगी स्टार्ट
विज्ञापन

-बाइक चोरी होने पर मिस कॉल करने से होगी बंद, बिना पासवर्ड के नहीं होगी स्टार्ट
-गांव सिद्धपुर की भारत आईटीआई के छात्र अलीजान ने बनाया उपकरण
फोटो संख्या-15
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ट्रैफिक नियमों को देखते हुए आईटीआई के छात्र अलीजान ने एक ऐसा उपकरण बनाकर हेलमेट और बाइक में फिट किया है, जिससे बिना हेलमेट के बाइक स्टार्ट नहीं होगी। वहीं बाइक की सुरक्षा को देखते हुए उपकरण में यह सुविधा भी है कि बाइक चोरी होने पर भी एक मिस्ड कॉल से बाइक उसी जगह बंद हो जाएगी, जोकि बिना पासवर्ड के स्टार्ट नहीं होगी। वहीं इसी के साथ ही बाइक की लॉकेशन को भी ट्रेस किया जा सकेगा। छात्र अलीजान भारत आईटीआई गांव सिद्धपुर में फीटर ट्रेड के द्वितीय वर्ष का छात्र है। अलीजान ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि बिना हेलमेट के प्रयोग के दिन प्रतिदिन सड़क हादसे होते हैं और हजारों लोगों की जान चली जाती है। उसने यह देखते हुए एक डिवाइस तैयार करके हेलमेट और बाइक में लगाई है। दोनों डिवाइस का आपस में इंटर कनेक्टेड है। बाइक के साथ हेलमेट के प्रयोग के बिना बाइक स्टार्ट नहीं होगी। बाइक को स्ट्राट करने के लिए हेलेमेट के शीशे को नीचे करना पड़ेगा उसके बाद ही बाइक स्टार्ट हो पाएगी। इसी के साथ छात्र ने बताया कि उसने एक ओर ऐसी डिवाइस को बाइक में फिट किया है। जोकि बाइक की सुरक्षा को लेकर कार्य करेगी। अलीजान ने बताया कि उसने इस डिवाइस में मोबाइल का प्रयोग किया है। अगर कहीं भी बाइक चोरी हो जाती है। बाइक चोरी होने के बाद मालिक को बाइक से कनेक्ट मोबाइल द्वारा एक मिस कॉल करनी है। इसी के साथ पांच सेकेंड में बाइक बंद हो जाएगी और वह दोबारा स्टार्ट नहीं होगी। वहीं बाइक की लॉकेशन को भी इससे ट्रेस किया जा सकेगा। शनिवार को गांव सिद्धपुर में भारत आईटीआई के छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे देखने के लिए आसपास के गांव से ग्रामीण पहुंचे और सभी ने अलीजान द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की। अलीजान ने बताया कि उसने घर को सुरक्षित रखने के लिए भी डिवाइस का निर्माण किया है। जैस घर पर कोई नहीं है और कोई अज्ञात व्यक्ति दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश करेगा तो इससे मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि आपके घर में किसी ने प्रवेश किया है। छात्र ने बताया कि वह ओर इससे बढ़िया मॉडल तैयार करेगा, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें