करनाल। दिपांशी मात्र 11 साल की हैं। एथलेटिक्स में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर तीन पदक अपने नाम कर चुकी हैं। अमेरिकी ट्रैक और फील्ड धावक शाकारी लाने रिचर्डसन को आदर्श मानने वालीं दिपांशी ने बताया कि उनके स्कूल में हर साल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है। वह उनमें हिस्सा लेती थीं। रुचि बढ़ी और प्रदर्शन अच्छा हुआ तो परिजन ने आगे बढ़ाया। पिछले एक साल से कर्ण स्टेडियम में कोच ऋषि कुमार के पास निरंतर अभ्यास कर रही हैं। दिपांशी ने बताया कि उन्होंने अपना पहला पदक लंबी कूद की प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में दिसंबर महीने में जीता था। उनका सपना ओलंपिक में जाकर अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। कोच ऋषि कुमार ने बताया कि दिपांशी में खेल के प्रति काफी लगन है। वह हर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। संवाद
उपलब्धियां
प्रदेश स्तर लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता
200 मीटर दौड़ में प्रदेश स्तर पर रजत जीता
100 मीटर दौड़ में प्रदेश स्तर पर कांस्य जीता