फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जान पर भारी शहर की 11 खतरनाक राहें

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआरएडी की रिपोर्ट में खुलासा, तेज रफ्तार, सड़क की खामी, चलती गाड़ी का टायर फटना रही हादसे की वजह
विज्ञापन


- 11 चिह्नित क्षेत्रों में पांच शहर के अंदर, दो राष्ट्रीय राजमार्ग और चार कैथल व इंद्री रोड पर, जहां 67 हादसों में 12 मौत और 70 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

गगन तलवार
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग तो दूर शहर की सड़कों पर भी यदि वाहन चला रहे हैं तो संभलकर चलें। शहर की सड़कों पर 11 जगहों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां तेज रफ्तार, सड़क की खामी, यातायात नियमों की अनदेखी व सड़क सुरक्षा संबंधित उपाय न होना बड़ी वजह सामने आया है।
विज्ञापन


आईआरएडी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) की रिपोर्ट में शहर की 11 जगहों को हादसा संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। इनमें पांच क्षेत्र शहर की अंदरूनी सड़कों पर हैं, जबकि दो राष्ट्रीय राजमार्ग-44, चार क्षेत्र कैथल व इंद्री राजमार्ग पर हैं। इसमें नया बस अड्डा, सेक्टर-12 का मटका चौक, माल रोड पर एसपी आवास के नजदीक स्थित चर्च और मेरठ रोड स्थित केआर सिनेमा के नजदीकी क्षेत्र भी शामिल है। यहां से 24 घंटे में हजारों वाहन गुजरते हैं, जोकि खतरे से खाली नहीं हैं।

आईआरएडी की प्रोजेक्ट प्रबंधक स्वाति के अनुसार, जिन 11 जगहों को चिन्हित किया गया है, वे पांच थाना क्षेत्र में पड़ते हैं। यहां वर्ष 2022 में 50 सड़क हादसे हुए थे। जबकि 2023 में हादसों का आंकड़ा बढ़कर 67 पर पहुंचा। इन 67 हादसों में 12 लोगों की जान गई, जबकि 70 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। अब इन स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधित जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

दिल्ली की ओर जाना मुश्किल, कट और लेन परिवर्तन से हादसे
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दो जगह सबसे ज्यादा दुर्घटना संभावित घोषित हुई हैं। दोनों ही दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर हैं। इनमें एक है निर्मल कुटिया फ्लाईओवर से कर्णेश्वर मंदिर तक और दूसरी है मयूर ढाबा से बलड़ी बाईपास तक। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ तेजपाल और एडवोकेट संदीप राणा ने बताया कि यहां पर कई कट हैं इसलिए हादसे होते हैं। इसके अलावा नए बस अड्डे के पास लेन परिवर्तन से ज्यादा हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं हादसा ग्रस्त क्षेत्र

- एनएच-44 पर निर्मल कुटिया फ्लाईओवर से कर्णेश्वर मंदिर तक

- एनएच-44 पर मयूर ढाबा से बलड़ी बाईपास तक

- कैथल रोड पर नहर पुल से राजमहल होटल तक।

- इंद्री रोड पर बलड़ी बाईपास से नए बस अड्डे तक

- द चर्च ऑफ असेंसन के नजदीक।

- माल रोड पर चर्च के नजदीक।

- माल रोड पर एफसीआई गोदाम से विवेकानंद पार्क के नजदीक।

- मूलचंद अस्पताल से सेक्टर-12-13 चौक

- मटका चौक, सेक्टर-12

- एनएच-44 स्थित ब्रह्मानंद चौक से टैगोर अस्पताल

- मेरठ रोड पर केआर सिनेमा रोड


11 दुघर्टना स्थलों पर हादसों की स्थिति

वर्ष
2023
2022

हादसे
67
50

मौत
12
08

गंभीर
70
58


11 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सड़क सुरक्षा संबंधित जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। आईआरएडी रिपोर्ट में सड़क हादसों का कारण भी बताया गया है। 2023 में इन जगहों पर 67 हादसे हुए थे। - विजय देसवाल, आरटीए करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें