समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा। प्रवक्ता
करनाल। जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वीरवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 11 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर पांच, नीलोखेड़ी उपमंडल में दो, इंद्री में एक व असंध में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, घरौंडा उपमंडल में कोई शिकायत नहीं आई। इस दौरान पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने और उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डॉ. सतीश खोला ने फैमिली आईडी कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की। इसमें उन्होंने योजनाओं की प्रगति, आमजन से मिल रहे फीडबैक और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। ब्यूरो