फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के 11 केस मिले, 378 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी डेंगू के 11 केस सामने आए हैं। ऐसे में डेंगू पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 378 तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उनकी टीम घर-घर जाकर लार्वा चेक कर रही है लेकिन दूसरी ओर डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही है। अभी तक टीम ने 1259699 घरों में जाकर लार्वा की जांच की है। जिसमें से अभी तक 8876 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 4577 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 11321 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें